जीबीसी 4.0 : अयोध्या में 10 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

[ad_1]

More than 10 thousand crore rupees will be invested in Ayodhya.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रामनगरी अयोध्या! जनवरी में यहां 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और श्रीरामलला अपने नव्य-भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए। अब 19 से 21 फरवरी के मध्य होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए योगी सरकार यहां के लगभग 20 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगी। रामनगरी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

19 फरवरी को होने वाले जीबीसी में यहां 10155.79 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं। पर्यटन के क्षेत्र में यहां 3129 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यहां सर्वाधिक तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की तरफ से किए जाने की तैयारी है। 

ये भी पढ़ें – सपा को लगेगा तगड़ा झटका! करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: समाजवादी पार्टी ने मोहनलालगंज सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व मंत्री को बनाया उम्मीदवार

19 फरवरी को होने वाले जीबीसी 4.0 के तहत प्रस्तावित निवेश व रोजगार सृजन

विभाग — प्रस्तावित निवेश — रोजगार सृजन 

आवास — 3409 करोड़ — 535

पर्यटन — 3129 करोड़  — 6396

पशुपालन  — 14 करोड़ — 93

आयुष — 15 करोड़ — 100

सहकारिता — 57.37 करोड़ — 100 

दुग्ध विकास — 150  करोड़ — 285

ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत विभाग — 107 करोड़ — 50

चिकित्सा शिक्षा विभाग — 48.15 करोड़ — 327

एमएसएमई — 189 करोड़ — 1775

वन विभाग — 575 करोड़ — 675 

उच्च शिक्षा विभाग  — 505 करोड़ — 630

उद्यान विभाग — 445 करोड़ — 6200 

आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग — 100 करोड़ — 500

तकनीकी शिक्षा — 113 करोड़ — 598

यूपीसीडा — 1230 करोड़ — 1320

माध्यमिक शिक्षा — 70 करोड़   — 200 

अयोध्या में निवेश करने वाले टॉप 10 प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट — निवेश — रोजगार 

द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा  — 3000 करोड़ — 100

पक्का लिमिटेड — 550 करोड़ — 600

क्रिसेंडो  इंटीरियर्स — 500 करोड़ — 100

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय —  480 करोड़  — 480 

अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड — 250 करोड़ — 200

भारद्वाज ग्लोबल इंफ्रावेंचर्स  प्रा. लि. (ताज ग्रुप होटल) — 176.26 करोड़ — 100 

सिबॉन टेक्नोलॉजिस लिमिटेड यूके — 175 करोड़ — 50

श्रीराम कृपा होटल्स प्रा. लि. (मैरियट ग्रुप) — 155 करोड़ — 150 

पनास ड्रीम वल्रड एलएलपी —  143 करोड़ — 178

पीईसीएस इंफ्रा प्रा. लि. — 107 करोड़ — 50

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *