Internet Ban : हिंसक वारदातों के बाद इंटरनेट सेवा पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध, दरभंगा में सोशल मीडिया ठप

[ad_1]

Bihar News : Darbhanga district administration banned internet social media ban after clash in darbhanga

दरभंगा में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट सेवा पर रोक।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


राज्य के कई जिलों में विद्या की देवी सरस्वती की प्रति विसर्जन पर पथराव, दोतरफा झड़प और तनाव की स्थिति अब भी है। कई जिलों में स्थिति नियंत्रित होती दिख रही है। दरभंगा में सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार कर हिंसा को बढ़ावा देने के प्रयास को देखते हुए जिला प्रशासन को आखिरकार इंटरनेट बैन का आदेश जारी करना पड़ा। शनिवार को शाम से ही सोशल मीडिया पर बंदिश के लिहाज से इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। यह बंदिश फिलहाल 19 फरवरी तक के लिए लागू है।

शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था पथराव 

दरभंगा में शुक्रवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव करन शुरू कर दिये। इस वजह से दोनों पक्षों में  मारपीट होने लगी। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित लगभग डेढ़ दर्जन आमजन घायल हुए। यह घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के मस्जिद के पास हुई थी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस, बेनीपुर एसडीपीओ डॉ सुमित कुमार, डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे और फिर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

गुरूवार को झड़प के साथ घरों में भी की गई थी लूटपाट और तोड़फोड़

दरभंगा में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारसराय मुरिया में गुरूवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी किया गया, जिसमें करीब आधे दर्जन लोग घायल हुए थे। उपद्रवियों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि सरस्वती प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग आधे दर्जन घरों में भी लूटपाट करते हुए तोड़फोड़ की गई थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस और जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *