IND vs ENG: भारत ने दर्ज की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत, 434 रन से रौंदकर सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त – Prabhat Khabar

[ad_1]

IND vs ENG:

राजकोट में भारत ने इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को 434 रनों से रौंद डाला. मैच चौथे दिन ही समाप्त हो गया. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के दोहरे शतक और फिर रवींद्र जडेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने यह बड़ी जीत दर्ज की. 557 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड चौथे दिन पूरी तरह से लड़खड़ा गया. पूरी टीम 122 रन पर ढेर हो गई. जडेजा के अलावा, कुलदीप यादव ने भी 5 विकेट चटकाए. रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिए. इससे पहले जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दूसरा दोहरा टेस्ट शतक लगाया. शुबमन गिल ने भी 91 रन बनाए और दुर्भाग्य ने रन आउट हो गए.

577 टेस्ट में पहली बार हुआ ऐसा
टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत थी. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने कई रिकॉर्ड दर्ज किए. यह पहली बार है जब भारत ने टेस्ट में 400 से ज्यादा रनों से जीत हासिल की है. यह उनके 577 टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *