[ad_1]

अमरोहा पुलिस की हिरासत में ठगी का आरोपी
– फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपये ठगने वाले रहरा थानाक्षेत्र के तरौली गांव निवासी विनीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, कूटरचित दस्तावेज, प्रवेश पत्र की छाया प्रति, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। एक ही गांव के दो दोस्त अभ्यर्थियों को झांसा देकर रुपयों की वसूली रहे थे।
मुख्यारोपी दो दिन पहले ही अभ्यर्थियों से रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दोनों आरोपियों ने चालीस से अधिक अभ्यर्थियों से करीब पचास लाख रुपये की वसूली करने की बात सामने आई है। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराई जा रही है।
इसके लिए एसओजी, सर्विलांस, साइबर सेल और अभिसूचना इकाई और सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है। रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपयों की वसूली कर रहे हैं। कई अभ्यर्थियों से रुपये ले भी लिए हैं।
इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए रहरा थानाक्षेत्र ने तरौली गांव के रहने वाले विनीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि विनीत ने अपने ही गांव के रहने वाले चमन के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर रुपयों की वसूली कर रहे थे।
इतना ही नहीं आरोपियों ने चालीस से अधिक अभ्यर्थियों को अपने झांसे में लिया। दोनों आरोपियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेज ले लिए थे। कई छात्रों के नाम पर आरोपियों ने फर्जी प्रवेश पत्र बनवाए। पुलिस ने आरोपी विनीत के बैंक खाता चेक कराया तो अचंभित कर दिया।
आरोपी विनीत के खाते में 17 अभ्यर्थियों से 14 लाख रुपये जमा कराए गए थे। बड़ी संख्या में नगद रुपये भी लिए गए। आरोपी विनीत ने कुछ पैसा इधर-उधर खातों में ट्रांसफर कर दिया। जबकि कुछ रुपयों को कैश के रूप में निकाला। फिलहाल विनीत के खाते में दो लाख रुपये मिले हैं।
[ad_2]
Source link