[ad_1]

पीएम मोदी और सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली से सोमवार दोपहर 12.55 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना हो गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कल्किधाम में शिलान्यास के बाद संभल से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात बरेली पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। रविवार रात और सोमवार सुबह उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। वह सोमवार सुबह 8.50 बजे यहां से निकलकर 8:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां हेलीकॉप्टर से संभल रवाना हो गए।
[ad_2]
Source link