[ad_1]
पटना. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान तेज करने का फैसला किया है. जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ‘जन विश्वास यात्रा’ निकालने का फैसला किया है. ‘जन विश्वास यात्रा’ 20 फरवरी को शुरू होगी एवं एक मार्च को समाप्त होगी. तेजस्वी यादव 20 फरवरी से पूरे बिहार की यात्रा पर निकल रहे है. वह 20 फरवरी को मुजफ्फरपुर से यात्रा शुरू करेंगे. हर दिन तीन से चार जिले में जनसभा करेंगे. नीतीश कुमार द्वारा सत्ता बदलने के बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी का यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है.
तेजस्वी बतायेंगे अपने कार्यकाल में क्या क्या किया
‘जन विश्वास यात्रा’ के जरिए तेजस्वी यादव लोगों को बताएंगे कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार में उन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या-क्या काम किए. इसके साथ ही साथ तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासघात की पोल भी लोगों के सामने खोलेंगे और बताएंगे कि कैसे उनके साथ खेल किया गया और उनके विधायकों को किस तरह से तोड़ने की कोशिश की गई. 20 फरवरी से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान नीतीश कुमार और बीजेपी तेजस्वी के निशाने पर होंगे.

मुजफ्फरपुर के सकरी से शुरू होगी तेजस्वी यादव की यात्रा
आरजेडी की तरफ से तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया गया है. आरजेडी की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, तेजस्वी यादव आगमी 20 फरवरी से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे. मुजफ्फरपुर के सकरी से तेजस्वी यादव अपनी यात्रा की शुरूआत करेंगे, जो विभिन्न जिलों से होती हुई यह यात्रा 01 मार्च को लखीसराय में समाप्त होगी. इसके बाद उसी दिन तेजस्वी यादव पटना लौटेंगे.
Also Read: बिहार में अब संस्कृत स्कूलों को भवन निर्माण के लिए मिलेगी राशि, फर्नीचर व उपस्करों की कमी होगी दूर
बिहार के इन जिलों से गुजरेगी यात्रा
अगले दिन 24 फरवरी को तेजस्वी यादव नवादा, नालंदा, गया और जहानाबाद की यात्रा करेंगे और पटना में रात्रि विश्राम करेंगे. 25 फरवरी को पूर्व तेजस्वी समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली और मधुबनी में यात्रा करेंगे. रात में वह सुपौल रात्रि विश्राम करेंगे. फिर 26 फरवरी को सुपौल से ही यात्रा शुरू कर वह पूर्णियां, अररिया और मधेपुरा से गुजरेंगे. सहरसा से 27 फरवरी को जन विश्वास यात्रा शुरू होगी. मुंगेर, खगड़िया और बेगुसराय से गुजरते हुए यात्रा बिहार की राजधानी पटना वापस लौट आएंगे. तेजस्वी अगले दिन 28 फरवरी की रात पटना से ट्रेन के जरिए कटिहार जाएंगे. 29 फरवरी को भागलपुर, बांका, कटिहार और जमुई में यात्रा होगी और वह रात को फिर पटना लौट आएंगे.
[ad_2]
Source link