Bareilly: बकाया टैक्स की वसूली के लिए 45 हजार भवन स्वामियों नोटिस देगा नगर निगम, बकायेदारों का सूची बनाई

[ad_1]

Municipal Corporation will give notice to 45 thousand house owners for recovery of outstanding tax

बरेली नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में नगर निगम के 45 हजार भवन स्वामियों पर 22 करोड़ रुपये बकाया है। वसूली के लिए अब अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी है। नोटिस मिलने के 14 दिन बाद भी अगर बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो भी भवन को सील कर दिया जाएगा।

नगर निगम के सर्वेक्षण में 45 हजार से ऐसे बकायेदार सामने आए हैं, जिन्होंने बार बार तगादा करने के बाद भी टैक्स अदा नहीं किया। इसमें कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टैक्स कम दिया है। इन सभी पर 15 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। कुछ बकायेदार डबल आईडी वाले भी सामने आए हैं। इनके प्रकरण अलग से निस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र का कहना है कि भवनों का जो सर्वे किया गया उसको लेकर जल्द ही अंतिम सूची को प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सारी तैयारी कर ली है। बकायेदारों पर अब सख्ती होगी। नगर निगम को 31 मार्च तक 68 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। अब तक 44 करोड़ रुपये वसूल हो चुका है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *