UP: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल

[ad_1]

Akhilesh Yadav offered 17 seats to Congress including Amethi and Raebareli.

राहुल गांधी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
– फोटो : social media

विस्तार


लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन में शामिल सपा ने कांग्रेस को यूपी में चुनाव लड़ने के लिए अमेठी व रायबरेली सहित 17 सीटों का प्रस्ताव दिया है। उम्मीद है इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।

ये सीटें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, अमरोहा, बागपत, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, हाथरस, झांसी, बाराबंकी, कानपुर, सीतापुर, कैसरगंज और महाराजगंज की सीटें हैं।

दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है। यही कारण है कि अखिलेश यादव ने रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *