[ad_1]
विधानसभा परिसर शिमला में चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद इसकी घोषणा होगी। 12 दिसंबर को प्रदेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।
1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भी प्रदेश की जनता का आभार जताया है। सुक्खू को सीएम बनाने की सूचना मिलने के बाद उनकी माता संसार देई ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने बेटे को कहा है कि सभी के काम करना लेकिन रिश्वत मत लेना।
[ad_2]
Source link