Dehradun: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के बाद अब कोठी कब्जाने में भी आया अधिवक्ता विरमानी का नाम, चार्जशीट दाखिल

[ad_1]

Dehradun News After registry fraud now advocate Virmani name also comes up in case of demolition of house

अधिवक्ता कमल विरमानी
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद अधिवक्ता कमल विरमानी का नाम क्लेमेंटटाउन में चर्चित कोठी कब्जाने और गिराने में भी आया है। पुलिस ने विरमानी को इस मास्टरमाइंड बताते हुए विरमानी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इससे पहले विरमानी का रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के कई मुकदमों में नाम आ चुका है।

गौरतलब है कि क्लेमेंटटाउन की रहने वाली पूर्व नौसेना अफसर की पत्नी कुसुम कपूर ने अपनी कोठी पर कब्जा करने और उसे ध्वस्त करने संबंधी शिकायत पुलिस को की थी। उनकी यह कोठी 12 जनवरी 2022 को बुलडोजर से ढहा दी गई थी। आरोपी इसके अंदर रखा सामान भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में हल्की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया। लेकिन, तत्कालीन डीजीपी के निर्देश पर इसकी जांच हरिद्वार पुलिस के हवाले की गई। पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले में डकैती की धारा भी जोड़ दी। पुलिस ने शुरुआती जांच में ही आरोपी रणदीप रंधावा व नंद किशोर को गिरफ्तार किया और लूटा गया सामान बरामद किया।

Haldwani Violence: दो वांटेड सहित 10 और गिरफ्तार, दो जरिकेन में नौ लीटर पेट्रोल मिला, अब तक 58 पहुंचे जेल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *