PM Modi Jammu Visit: पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

[ad_1]

PM Modi Jammu Visit: PM Modi will inaugurate development projects costing more than Rs 30,500 crore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मंगलवार को जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत विकसित जम्मू’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

पूरे देश में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे के उन्नयन और विकास की दिशा में बढ़ाये गए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रधानमंत्री लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम  उन्नत प्रौद्योगिकियों वाला एक अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थान, भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर के स्थायी परिसर तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) स्थित दो परिसर शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *