[ad_1]

लाइव अपडेट
राहुल गांधी की आज कोर्ट में पेशी
आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर के लिए थम जाएगी. ऐसा क्योंकि राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की जिला कोर्ट में पेश होना है. इस बाबत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जाएंगे जम्मू-कश्मीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. यहां वे उधमपुर जाएंगे. प्रधानमंत्री AIIMS का उद्घाटन करने के बाद 30 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण जम्मू-कश्मीर में करेंगे जिससे विकास के कार्य होंगे.
महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र
महाराष्ट्र विधानसभा में दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस सत्र में मराठा आरक्षण पर प्रस्ताव पेश करने की बात कही जा रही है.
[ad_2]
Source link