[ad_1]

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भाग लते पीएम मोदी और योगी
– फोटो : संवाद
विस्तार
संभल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने नए भारत को देखा है। लोगों को आस्था के साथ आजीविका की भी गारंटी मिली है। यही मोदी की गारंटी है। पहले की सरकारें न आजीविका दे पाईं और न ही आस्था को सम्मान दे सकीं। देश में जो नामुमकिन था, अब मुमकिन हुआ है। सीएम सोमवार को संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि धाम शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि देश नए भारत में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रीराममंदिर, अबू धाबी में नारायण मंदिर की स्थापना के बाद पीएम मोदी संभल आए हैं।
[ad_2]
Source link