UP Board: 22 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षा, अलीगढ़ में 151 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

[ad_1]

Board exams will start from 22nd February

यूपी बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन के स्तर से तय किए गए सेक्टर व स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। सभी को निर्देश हैं कि वे दो दिन में परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति व रास्तों को समझ लें, ताकि परीक्षा के समय किसी तरह की परेशानी न हों।

अलीगढ़ जिले में 151 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होने जा रही हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इन सभी मजिस्ट्रेटों को डीएम स्तर से आदेश दिए गए हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अपने अपने इलाके के परीक्षा केंद्रों का जायजा ले लें। वहां की भौगोलिक स्थिति समझ लें और रास्ते देख लें। इसके पीछे का मकसद है कि देहात क्षेत्र में अक्सर इस तरह की समस्या आती है कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी हुई और आरोपी भाग गए। मगर इस बार ऐसा न होने पाए। इसी क्रम में सभी मजिस्ट्रेटों ने अपने अपने क्षेत्रों के केंद्रों का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *