Vasantotsav 2024: उत्तराखंड राजभवन में एक मार्च से सजेगा फूलों का संसार, पहली बार प्रतिभाग करेगा पुलिस विभाग

[ad_1]

Vasantotsav 2024 will be Held in Uttarakhand Raj Bhavan from 1st March Know what will be special

उत्तराखंड राजभवन में फूलों का संसार
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


राजभवन में वसंतोत्सव पर एक से तीन मार्च तक फूलों का संसार सजेगा। पहली बार इसमें पुलिस विभाग की ओर से भी प्रतिभाग किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, इस साल विशेष पोस्टल कवर के लिए थुनेर का चयन किया गया है।

राज्यपाल ने कहा, राज्य के फूलों की अलग पहचान है, यहां फूलों के उत्पादन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, जो उत्तराखंड के लिए एक वरदान साबित हो सकती हैं। कहा, हमें फूलों को व्यावसायिक गतिविधियों के साथ जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे, साथ ही निकटवर्ती क्षेत्रों के अलावा देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के फूलों को पहुंचाने की जरूरत है।

कहा, उत्तराखंड को पुष्प प्रदेश बनाने के प्रयास किए जाएं। बताया, राजभवन परिसर स्थित बौनसाई गार्डन में पहले पौधों की 200 प्रजातियां थीं, जो अब बढ़कर 600 से अधिक हो चुकी है। पिछले साल वसंतोत्सव में ढाई लाख लोग पहुंचे थे। उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह ने कहा, इस साल उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी लोग वसंतोत्सव में आएगा।

Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां

बताया, वसंतोत्सव में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 53 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह कुल 159 पुरस्कार निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद तीन मार्च, 2024 को विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *