Uttarakhand Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट प्रस्ताव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet meeting today budget proposal may be discussed read All Update in hindi

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मेंआज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विधानसभा पटल पर रखे जाने वाले संशोधित विधेयक व वार्षिक प्रत्यावेदन और अन्य रिपोर्ट भी रखी जाएंगी।

कृषि व गैर कृषि भूमि में पेड़ काटने की अनुमति का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा के 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में होगा निर्णय

विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर सदन में उठाए जाने वाले लोक महत्व की सूचनाएं मांगी गई है। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों से नियम 53, 58, 299 और 300 के तहत उठाए जाने वाले मुद्दों की सूचना मांगी है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी…अब गर्मी की छुट्टियों का भी मिलेगा मानदेय, पूर्व निर्देश हुआ रद्द

पिछले सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक सदन में पेश करने से प्रश्न काल और कार्यस्थगन को स्थगित किया गया था। इस बार विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रश्न दे रहे हैं। अब तक विधानसभा सचिवालय को लगभग 300 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *