[ad_1]

Samajwadi Party : लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर फिर एक बार फिर बातचीत शुरु हुई है. कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है बशर्ते समाजवादी पार्टी उसे श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी सीट दे दे. जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस हाई कमान के बीच बुधवार सुबह से ही सीटों को लेकर एक बार फिर बातचीत हुई है. कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है लेकिन वह चाहती है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए. इसके बदले में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार है. सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने विचार कर गुरुवार को अंतिम फैसला सुनाने की बात कही है. गौरतलब है कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बना गतिरोध कल रात तक जारी रहा जिसके कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा करने के बावजूद रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए. भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को अमेठी, रायबरेली से होते हुए लखनऊ आई और बुधवार सुबह उन्नाव के लिए रवाना हो गई. लखनऊ में भी राहुल की यात्रा में सपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ. इससे यह मान लिया गया था कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन टूट गया है. सपा ने भी मंगलवार देर शाम 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी. इसमें वाराणसी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया जो कि पहले कांग्रेस को देने की बात कही गई थी. हालांकि, कांग्रेस के सहमत हो जाने के बाद कहा जा सकता है कि यूपी में इंडिया गठबंधन बना रहेगा.
समाजवादी पार्टी ने अब तक 31 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी. सपा की पहली सूची 30 जनवरी को सामने आई थी. जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी. इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की. सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
[ad_2]
Source link