Video: बैक गियर में कई किलोमीटर तक दौड़ाई कार, पुलिस को भी बहुत देर तक छकाया, लेकिन हाथ न आया i20 चालक; देखें

[ad_1]

car ran for several kilometers in back gear eluded i20 driver was not caught in ghaziabad video viral

पुलिस को छकाता हुआ कार सवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके की एलीवेटड रोड का बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एलीवेटड रोड पर यूपी पुलिस की गाड़ी एक कार के पीछे दौड़ रही है। 

 

इस दौरान कार सवार बैक गियर में ही अपनी कार को पीछे की ओर दौड़ा रहा है। पुलिसकर्मी उसे रोकते रहे, लेकिन वह नहीं रुका। काफी दूर तक वो गाड़ी को बैक गियर में ही दौड़ाता रहा। वह कई गाड़ियों से टकराने से भी बच गया।

एलिवेटेड रोड पर बुधवार रात करीब नौ बजे के करीब गलत दिशा में चल रही पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को अपनी ओर आता कार चालक गाड़ी को बैक गियर में ही चलाने लगा। तकरीबन दो किलोमीटर तक कार चालक उसे बैक गियर में ही चलाता रहा। 

इस दौरान पीसीआर ने उसे हल्की टक्कर भी मारी। काफी दूर तक बैक गियर में गाड़ी ले जाने के दौरान पीछे से आ रही अन्य गाड़ियों से टकराने से बच गई। पुलिसकर्मी कार को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन कार चालक नहीं रुका। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *