UP Board: तीन लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा, सात नकलची व एक केंद्र व्यवस्था के खिलाफ एआईआर

[ad_1]

More than three lakh candidates left Hindi exam, case filed against a center system

यूपी बोर्ड परीक्षा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी बोर्ड की परीक्षा पहले दिन सकुशल संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल सात नकलची और एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। केंद्र व्यवस्थापक एटा जिले में तैनात था। उसे सचल दस्ते ने नकल कराने के आरोप में पकड़ लिया। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरु हो गई। प्रदेश के 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में हुई। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार सेंट्रल कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की गई। मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशाम्बी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा को अतिसंवेदनशील जनपद घोषित किया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *