Sirmour News: सुरेश कश्यप बोले- एफआरपी में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ गन्ने का मिलेगा बढ़ा हुआ मूल्य

[ad_1]

Suresh Kashyap said  With 8 percent increase in FRP, sugarcane will get increased price.

सांसद सुरेश कश्यप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में किसानों को बड़ी राहत दी गई है। किसानों को उचित और लाभकारी मुल्य (एफआरपी) की 8 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ गन्ने का बढ़ा हुआ दाम मिलेगा। यह जानकारी आज नाहन में मीडिया को जारी बयान में सांसद सुरेश कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गन्ने की खरीद में 8 प्रतिशत की वृद्धि से किसानों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। कश्यप ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर केंद्र की मोदी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के हितों व किसानों के सम्मान का किसी ने ख्याल रखा है तो वह केंद्र की मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में सीधे प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये पर डाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त भी जल्द डालने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीते कल हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में लिए गए निर्णय से भी जल्द ही किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *