Chardham Yatra 2024: इस बार दर्शन के लिए VVIP को करना होगा इंतजार, जानें यात्रा की तैयारियों को लेकर अपडेट

[ad_1]

Chardham Yatra 2024 Garhwal Commissioner Held Meeting about Yatra Preparation

बैठक लेते गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नगर निगम सभागार में विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर 30 अप्रैल से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा, इस बार में चारधाम यात्रा में सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों की ड्यूटी नहीं लगेगी। यात्रा के लिए अलग से डॉक्टरों की ड्यूटी लगानी होगी, चाहे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को कुमाऊं से डाॅक्टर बुलाने पड़े। कहा, चारधाम यात्रा में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थिति बिगड़ जाती है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी का अलग से 15 मार्च तक रोस्टर बनाया जाए। उसकी सूची आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। डॉक्टरों की कमी को पूरी करने के लिए कुमाऊं से डॉक्टर मंगाए जाएं। डीएम को उन्होंने निर्देश दिए कि यमुनोत्री और केदारनाथ मार्ग पर गरम पानी की व्यवस्था और 24 घंटे शौचालयों की सफाई करने के निर्देश दिए।

Hemkund Sahib Yatra 2024: इस वर्ष 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, जमी है करीब आठ फीट बर्फ

वीवीआईपी को दर्शन के लिए करना होगा इंतजार

बदरीनाथ और केदारनाथ में इस बार वीवीआईपी को दर्शन करने के लिए इंतजार करना होगा। इसके लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से वीवीआईपी के दर्शन के लिए दिनभर में तीन स्लाट बनाए जाएंगे। दर्शन के लिए उन्हें मंदिर समिति के अतिथि गृह में इंतजार करना होगा।

केदारनाथ मंदिर तक गोल्फ कार से जाएंगे हेली यात्री

हेली सेवा का उपयोग करने वाले बुजुर्ग यात्रियाें को इस बार स्थानीय प्रशासन की ओर से केदारनाथ में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक गोल्फ कार और थार वाहन से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। डीएम ने बताया वाहनों की खरीददारी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *