ED raid in jharkhand Rs 3.90 crore deposited

[ad_1]

टाटीझरिया : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो गांव की 12 महिलाएं परेशान हैं. ईडी पटना ने इन महिलाओं के बैंक खाते फ्रीज करते हुए सभी को अंग्रेजी में लिखा 113 से 115 पन्नों का नोटिस भेजा है. दो फरवरी को भेजे गये इडी के नोटिस के अनुसार, महिलाओं के बैंक खातों में कोलकाता से 3.90 करोड़ रुपये डाले गये थे. इनमें से पूर्व में 3.25 करोड़ रुपये की निकासी हो चुकी है. बचे हुए 65 लाख रुपये में से बाद में छह लाख और निकाले गये. इडी ने इन महिलाओं को अपना पक्ष रखने को कहा है.

जिन महिलाओं को इडी का नोटिस मिला है, वे अशिक्षित और बेहद गरीब हैं. पहले तो उन्हें नोटिस के बारे में समझ में नहीं आया. बाद में गांव के पढ़े-लिखे लोगों ने जब उन्हें बताया कि यह करोड़ों रुपये के लेन-देन को लेकर इडी के तरफ से भेजा गया नोटिस है, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी. महिलाओं ने कहा कि उन्होंने तो कभी इतनी बड़ी रकम देखना तो दूर, सुना भी नहीं है. सभी महिलाएं बेहद डरी हुई हैं. इन 12 महिलाओं ने बताया कि गांव की ही एक महिला ने रोजगार दिलाने के नाम पर स्थानीय बैंकों में उनका खाता खुलवाया था. उसी महिला ने सभी का एटीएम कार्ड, पासबुक और चेक बुक भी अपने पास ही रख लिया था. उसके बाद से वे अपने बैंक खाते के बारे में कुछ भी नहीं जानती हैं.

ईडी ने ऐसे जोड़ी कड़ियां

मनी लाउंड्रिंग की जांच के क्रम में इडी ने 27 और 28 दिसंबर 2023 को कोलकाता के एएफ 189/1, रवींद्रपल्ली, केस्टोपुर, निवासी रॉबिन कुमार यादव के आवासीय परिसर में छापामारी की थी. उस दौरान कई दस्तावेज बरामद किये गये थे. दस्तावेजों की जांच में यह सामने आया था कि रॉबिन यादव ने अपनी अवैध आय को छिपाने के लिए बड़ी राशि 12 महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की है. इधर, हजारीबाग की 12 महिलाओं में से एक के बैंक खाते से जब छह लाख रुपये की निकासी हुई, तो बैंक प्रबंधन की ओर से इडी को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद इडी ने तत्काल उक्त महिलाओं के बैंक खातों से डेबिट-फ्रीज करने का आदेश दिया. साथ ही बैंक प्रबंधन के अधिकारी खाताधारियों के बारे में पता लगाने के लिए गांव पहुंचे. यहां महिलाओं ने उन्हें उस महिला के बारे में बताया, जिसने उनका खाता खुलवाया था. अब उस महिला की तलाश की जा रही है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *