UP News: रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, 15 से अधिक घायल

[ad_1]

bus of devotees going to Ayodhya overturned on the highway in Shahjahanpur

खंती में पलटी पड़ी बस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। बताया गया कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा गांव के सामने चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायलों को अस्पताल भिजवाया

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में जुट गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बदायूं के विधायक महेश्वचंद्र गुप्ता भी पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *