Hathras: विवाहिता को रस्सी से बांधकर पीटा, ससुर-देवर रखते गलत नीयत, तीन तलाक बोल पति छोड़ गया ससुराल

[ad_1]

Married woman beaten, declared triple talaq and left with in-laws

तीन तलाक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को अमानवीय यातनाएं दीं। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को रस्सी से बांधकर पीटा और उसके बाद तीन तलाक बोलकर पति उसे ससुराल में छोड़ गया। घटना के संबंध में विवाहिता के भाई ने महिला थाने में तहरीर दी है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पहले अपनी बेटी का निकाह अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के गोंडा रोड नीवरी मोड़ निवासी एक युवक के साथ किया था। शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें दो लाख रुपये नकद, एक गाड़ी और गृहस्थी का सामान दिया था। दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं हुए और विवाहिता को पीटने लगे। ससुर और देवर गलत नीयत से बदतमीजी करने लगे। 

विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालीजनों ने रस्सी से बांधकर उसको पीटा। जान से मारने की नीयत से मुंह में कपड़ा फंसाकर मारा। शादी के दो महीने बाद एक लाख रुपये और बक्से की मांग की। मायके वालों ने 50 हजार रुपये और बक्से के भी पैसे दिए। एक साल तक विवाहिता मायके में रही। उसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद विवाहिता की तबीयत खराब हो गई। बच्चे के इलाज में एक लाख रुपये खर्च किए। छह महीने बाद बच्चे की भी मौत हो गई। 

आरोप है कि पीटने करने के बाद पति तीन तलाक बोलकर विवाहिता को मायके में छोड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता का बागला जिला चिकित्सालय में परीक्षण कराया है। इस संबंध में सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *