Tourist Dies: नग्गर में ट्रैकिंग पर गए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, कैंप में अचेत अवस्था में मिला

[ad_1]

Maharashtra tourist dies who Went trekking in Naggar of kullu

फाइल फोटो

कुल्लू जिले के ऐतिहासिक गांव नग्गर में ट्रैकिंग पर गए एक पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक किशोर यशवन्त ताम्हणे (71) पुत्र यशवन्त महादेव ताम्हणे निवासी गोदरेज शोरूम के सामने रघुबीर नगर, डोविवली ईस्ट कल्याण ठाणे महाराष्ट्र अपने कैंप में अचेत अवस्था में मिला। 

इससे पहले उसने रूमसू से चार किलोमीटर पीछे  घनकुल्हाडी कैम्प तक ट्रैक किया था। एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि उपचार के लिए सीएचसी पतलीकूहल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *