VIDEO : ‘मोदी का विरोध न करें मुसलमान’, प्रधानमंत्री के समर्थन में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने की अपील

[ad_1]

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मुसलमानों से अपील की है। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और मुखालफत न करें बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि हर राजनीतिक पार्टी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को चुनाव में इस्तेमाल करती हैं। मुसलमान बगैर सोचे समझे धर्मनिरपेक्षता का झंडा और बैनर उठाकर प्रधानमंत्री मोदी की मुखालफत करने लगता है, फिर ऐसा लगने लगता है कि सिर्फ मुसलमान ही मोदी के मुखालिफ हैं और बाकी सब मोदी के समर्थन में हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *