Paytm: विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से इस्तीफा दे दिया है.

[ad_1]

Paytm: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही बैंक के निदेशक मंडल को पुनर्गठित किया गया है. गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) को 15 मार्च के बाद ग्राहकों से कोई भी नई जमा राशि या टॉप अप स्वीकार करने से रोक दिया है.

निदेशक मंडल का पुनर्गठन

पेटीएम ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पीपीबीएल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और पूर्व आईएएस अधिकारी रजनी सेखरी सिब्बल की नियुक्ति के साथ अपने निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया है. इसमें कहा गया है कि ये सभी हाल ही में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं.

विजय शेखर शर्मा ने दिया निदेशक मंडल से इस्तीफा

पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व वन 97 कम्युनिकेशंस लि. (ओसीएल) के पास है. कंपनी ने अलग से दी सूचना में कहा है कि विजय शेखर शर्मा ने भी इस बदलाव को लेकर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है. पीपीबीएल ने सूचित किया है कि वह नये चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा. सूचना के अनुसार पीपीबीएल के आने वाले समय के कारोबार की देखरेख पुनर्गठित निदेशक मंडल करेगा.

Also Read:

Lok Sabha Election 2024: केरल में इंडिया गठबंधन में हो गया ‘खेला’…! राहुल गांधी की वायनाड सीट से लेफ्ट ने घोषित किया उम्मीदवार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *