Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

[ad_1]

Uttarakhand Weather Update Today Rainfall and snowfall Expected in hilly areas

उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं।

जबकि, इन जिलों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

Uttarakhand:  बर्फबारी के बीच गंगाजल भरने गंगोत्री पहुंच रहे डाक कांवड़, महाशिवरात्रि को लेकर उत्साहित शिवभक्त

देहरादून में 27 फरवरी को आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *