Uttarakhand Budget Session: दूसरे दिन कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरेगा विपक्ष, बनाई रणनीति

[ad_1]

Uttarakhand Budget Session 2024 Opposition will corner government by raising issue of law and order

कांग्रेस विधायकों की बैठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बजट सत्र में विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सत्र के दूसरे दिन विपक्ष नियम 310 के तहत प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा का प्रस्ताव लाएगा।

सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होने से विपक्ष ने कोई शोर शराबा नहीं किया। लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें तय किया गया कि नियम 310 के तहत प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाया जाएगा।

Uttarakhand Budget Session: राज्यपाल ने रखा सशक्त उत्तराखंड का विजन, 50 मिनट में पढ़ा अभिभाषण, पढ़ें खास बातें

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि शांतिपूर्ण ढंग से सदन चले और विधायकों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हो। लेकिन प्रदेश सरकार संख्या बल के आधार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में आज कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *