[ad_1]
12:40 PM, 27-Feb-2024
पटना में पत्नी को मार डाला
पटना में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पति ने ही सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को उसके मायके से ले जाने के लिए आया था, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई और उसके परिजनों ने भी मना किया तो गुस्से में पति ने जान ले ली।
11:05 AM, 27-Feb-2024
बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर शुरू
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्रश्नोत्तर काल शुरू करा दिया। शुरू होते ही मिथिला विवि का सवाल आया, जिसपर प्रतिपक्ष ने कहा कि सीनेट से जुड़े 12 सदस्य नहीं हैं। इसलिए, आज इसपर चर्चा नहीं शुरू की जाए।
10:55 AM, 27-Feb-2024
Bihar News : पटना में सरकारी अस्पताल IGIMS में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हंगामा, पिस्टल भी लहराया
पटना के आईजीआईएमएस में इलाज करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ जमकर हंगामा किया। इस चिकित्सकों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
08:50 AM, 27-Feb-2024
पूर्व विधायक के ठिकाने पर ईडी की रेड
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है। टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही है। टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। बता दें कि अरुण यादव की पत्नी किरण देवी अगिआंव विधानसभा से विधायक हैं।
08:10 AM, 27-Feb-2024
Bihar News LIVE : राजद के पूर्व विधायक के ठिकाने पर छापेमारी; पटना में महिला की हत्या, मुकेश सहनी की तैयारी
छुट्टियों के बाद बिहार विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो रहा है। प्रश्नकाल में अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर लिए जाएंगे। ध्यानाकर्षण सूचना पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल के जवाब नीतीश सरकार की ओर से दिए जाएंगे। अपराध को लेकर सत्ता पक्ष में भी गतिरोध है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट है। चर्चा है कि जदयू के मंत्री के विभाग बदले जा सकते हैं। इधर, सक्षमता परीक्षा का दूसरा दिन है। पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। बताया जा रहा है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रही कार से टकरा गई। हादसे कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
[ad_2]
Source link