Himachal: राज्यसभा की एक सीट के लिए विधानसभा परिसर में मतदान, दो प्रत्याशी मैदान में

[ad_1]

himachal Rajya Sabha seat polling latest update today

राज्यसभा की एक सीट के लिए विधानसभा परिसर में मतदान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। विधायक आशीष शर्मा ने पहला वोट डाला। वोट डालने के लिए विधायक लाइनों में लगे रहे। प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं। संख्या बल में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस विपक्ष में बैठी भाजपा से बहुत आगे हैं।

सीएम सुक्खू ने ये कहा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि सभी विधायकों ने मतदान किया है। मैं कह सकता हूं कि सबने पार्टी की विचारधारा पर वोट डाला है। 

भाजपा की सियासी चाल पर सबकी नजरें हैं। भाजपा की निगाह कांग्रेस की काली भेड़ों पर है, जिन्हें लक्षित कर प्रत्याशी दिया गया है। राज्यसभा के लिए यह द्विवार्षिक चुनाव होने जा रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हो रहे हैं। आज शाम को नतीजा घोषित होगा। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *