दिल्ली पुलिस को 29 मुर्गों की तलाश है। गीता काॅलोनी थाने की एक टीम इसमें जुटी हुई है। एक दुकानदार के 29 मुर्गे शनिवार रात बदमाश चुराकर ले गए। ऐसे में दुकानदार ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार मोहम्मद हसीन (43) का बयान लेकर मुर्गे चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद हसीन परिवार के साथ गली नंबर-8, न्यू लाहौर, शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी में रहते हैं। यहीं उनकी हसीन चिकन मीट नाम से दुकान है। पुलिस को हसीन ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने दुकान से चंद कदमों की दूरी पर एक जाल में 31 मुर्गे रखे थे। रोजाना वे इसी जगह मुर्गे रखते हैं।
रविवार सुबह 9 जब वे दुकान पर पहुंचे तो जाल में दो ही मुर्गे थे। इस पर हसीन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पीसीआर के अलावा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एएसआई हरिओम सिंह ने हसीन का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विस्तार