UP: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के पांच विधायक, समर्थन का किया एलान

[ad_1]

Samajwadi Party MLA Manoj Pandey resigns from post of Chief Whip voting of Rajya Sabha elections

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के कक्ष में पहुंचे मनोज पांडेय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बड़ा झटका लगा है। मनोज पांडेय के साथ ही उसके कई विधायक बागी हो गए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। मनोज पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया है। मतदान के पहले वह आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के कक्ष में भी गए। बताया जा रहा है कि सपा के छह विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है।

मतदान के दौरान सपा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी और मनोज पांडेय शामिल रहे। बाद में सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का एलान किया है।

इसके पहले, सपा के विधायक मनोज पांडे ने पत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा कि मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा स्वीकार किया जाए। विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि “समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है।

 

अमेठी गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह एक गाड़ी से सदन पहुंचे। अयोध्या जनपद के सपा विधायक अभय सिंह और अंबेडकरनगर से सपा विधायक राकेश पांडे भी मौजूद हैं। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे।

विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पार्टी की दोनो मीटिंग में नहीं गए थे और उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था। इन तीनों विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। राकेश पांडे के सांसद बेटे रितेश पांडे दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं।

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *