सांसद वरुण गांधी बोले: मैं पीलीभीत में रहा, लेकिन कभी गुटबाजी नहीं की और न किसी को तंग किया

[ad_1]

MP Varun Gandhi said that I never indulged in factionalism nor harassed anyone.

सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को बहेड़ी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में दाम और नाम कमाने के लिए नहीं आए हैं। देश की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीलीभीत में रहा, लेकिन कभी किसी को तंग नहीं किया, न कभी गुटबाजी नहीं की। बिना भेदभाव से हमेशा जनता की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा। 

वरुण गांधी ने कहा कि हमारा देश तब आगे बढ़ेगा, जब ‘हमसब’ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने ‘हमसब’ का अर्थ बताते हुए कहा- ह से हिंदू, म से मुसलमान, स से सिख और ब से बौद्ध। सांसद ने कहा कि हम लोग भविष्य की बात करेंगे। हम लोग ये बात नहीं करेंग कि हजार साल या पांच हजार साल पहले क्या हुआ। हम यह बात करेंगे कि 100 साल आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम एक-दूसरे से प्यार करेंगे तो 70 फीसदी समस्या अपने आप खत्म हो जाएंगी। 

‘हमारे देश में सबसे ज्यादा योग्य लोग’

सांसद ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा योग्य लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर भारत में ही हैं। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंग्लैंड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस देश ने कभी हमें गुलाम बनाया था। आज उस देश का प्रधानमंत्री भारत का ही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *