lok sabha election 2024 : सिंहभूम से गीता कोड़ा होंगी BJP की उम्मीदवार

[ad_1]

रांची: सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोड़ा भाजपा की उम्मीदवार होंगी. इनका नाम लगभग तय हो चुका है. दो दिन पहले वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं. वहीं राजमहल लोकसभा सीट पर भाजपा इस बार झामुमो से नाराज चल रहे विधायक लोबिन हेंब्रम पर दांव लगा सकती है. इनके नाम पर भी चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई. लोबिन हेंब्रम की सहमति मिलने के बाद उन्हें भाजपा में शामिल करा कर राजमहल से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई चुनाव समिति की दूसरी बैठक में इन दोनों सीटों के अलावा लोकसभा की सभी 12 सीटों पर चर्चा हुई. बैठक में चुनाव समिति के समक्ष अलग-अलग लोकसभा सीट के दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई. चुनाव समिति को उम्मीदवारों की जानकारी दी गयी. रांची समेत कई सीटों पर एक दर्जन से ज्यादा दावेदार हैं. एक दो सीटों पर तो दावेदारों की संख्या 17 से 18 है. चुनाव समिति हर लोकसभा सीट से तीन प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी. इसमें पहला नाम सिटिंग सांसद का रहेगा.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एक सप्ताह के अंदर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है. तीन उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को अधिकृत किया गया है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद दीपक प्रकाश, डॉ रवींद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, विद्युत वरण महतो, संजय सेठ, श्याम नारायण दुबे, आरती सिंह व केदार हाजरा मौजूद थे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *