Bihar Crime News: जेल में बंद अपराधी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, चार गिरफ्तार

[ad_1]

Jailed criminal demands ransom of Rs 50 lakh from construction company owner

पकड़े गए सभी आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से बतौर रंगदारी 50 लाख रुपए की मांग को लेकर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने बाईपास थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम गठन करके मामले की छानबीन शुरू की।

इसमें पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सागर गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात मोबाइल, दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। पटना के सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि मामला प्रकाश में आते ही पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें टेक्निकल टीम को भी शामिल किया गया था। गोलीबारी करने वाले युवकों की पहचान की गई और छापेमारी कर मंगलवार को 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अपराधियों का मास्टरमाइंड बेउर जेल के अंदर बंद है। बेउर जेल में बैठकर उसने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित किया कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सागर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस का यह मानना है कि इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आग्रह करके सागर गिरोह के सदस्यों को जो जेल के अंदर बंद है। बाहर के जेल में भेजने पर भी विचार बनाया जा रहा है। इसका मुख्य कारण अपराध पर लगाम लगाना है। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि जब भी अपराध से संबंधित किसी तरह का कोई मामला प्रकाश में आता है तो वह पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *