Accident News: जिस बेटी को दिखाकर लौट रहे थे घर, उसके साथ पिता की सड़क हादसे में मौत, महिला की दुनिया उजड़ी

[ad_1]

सार

Accident News: नालंदा के बिहार शरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक व उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य जख्मी हो गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसुक पुल के पास की है। 

Father dies in road accident

मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि बाइक पर सवार होकर चंद्रशेखर रविदास बेटी को दिखाने बिहार शरीफ आया था। जहां से इलाज के उपरांत वापस वह सिलाव लौट रहा था। तभी दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक पुल के पास अनियंत्रित ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में युवक और बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के उपरांत परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देख चीख पुकार मच गई। चंद्रशेखर रविदास सिलाव में मैकेनिक मिस्त्री का काम करता था। दीपनगर थानाध्यक्ष नारादमुनि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के उपरांत घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टर ने एक व्यक्ति और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *