[ad_1]

चोरी के बाद बिखरा सामान
– फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली नगर के एक व्यापारी के यहां 27 फरवरी रात छत के सहारे झीने का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। चोर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ले गए। व्यापारी के घर में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन तुलसी प्रसाद अग्रवाल के पारिवारिक भाई डॉ विपिन बाबू अग्रवाल खादए बीज व दवाओं के थोक व्यापारी हैं। 27 फरवरी की शाम विपिन बाबू के बेटे सुयश अग्रवाल अपनी पत्नी को दवा दिलाने अलीगढ़ गए थे। विपिन बाबू अपनी पत्नी नीता अग्रवाल के साथ घर पर थे। देर रात चोर उनके छत के रास्ते झीने की कुंदी खोलकर घर में आ गए। चोरों ने बराबर वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया।
चोरों ने अलमारी में रखे सोने.चांदी के लाखों रुपये की कीमत के जेवर व 80 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। चोर जाते समय कमरे की ओर जाने के लिए बने गेट की कुंदी भी बंद कर गए। सुबह जगने के बाद दम्पत्ति जब उस कमरे की तरफ जाने लगे तो, दरवाजे की कुंदी बंद थी। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्हें कुछ शक हुआ।
उन्होंने छत के रास्ते झीने में घुसकर दरवाजा खुलवाया। जब कमरे में जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी खुली पड़ी थी और कमरे का सारा सामान अस्त.व्यस्त था। अलमारी देखी, तो उसमें रखे जेवर व रूप्ये गायब था। घटना की जानकारी पर कस्बे के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर रितेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।
[ad_2]
Source link