UP Politics: अखिलेश ने सीबीआई को भेजा जवाब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज कराने को कहा

[ad_1]

Akhilesh Yadav replied to CBI notice given to him.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन घोटाले में सीबीआई के समन का बृहस्पतिवार को जवाब भेजा है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने जांच एजेंसी को भेजे गए अपने पत्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पूछताछ करने और बयान दर्ज कराने की बात कही है। जवाब भेजने की पुष्टि अखिलेश ने खुद भी की है। 

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने जवाब में लिखा कि मैं जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं। इसमें  लखनऊ अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ सकता हूं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले ही नोटिस क्यों भेजा गया है? वर्ष 2019 के बाद पांच साल तक कोई जानकारी क्यों नहीं मांगी गई। सीबीआई इस मामले में मुझसे क्या पता करना चाहती है।

ये भी पढ़ें – सियासत: भाजपा ने सपा से 2022 का हिसाब 2024 में चुकता किया, लोकसभा चुनाव से पहले हिला दी इंडिया गठबंधन की नींव

ये भी पढ़ें – गांधी परिवार के लिए अब अमेठी-रायबरेली में चुनावी दस्तक आसान नहीं, भाजपा ने की मजबूत व्यूह रचना

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां भाजपा प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। सीबीआई की नोटिस आयी थी जवाब भेज दिया गया है। पत्र में क्या लिखा है यह आप लोग नोटिस भेजने वाले से पता कर लीजिए। लीक करने का काम हम नहीं भाजपा करती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *