हाईकोर्ट : फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को हाईकोर्ट से झटका, गैर जमानती वारंट रद्द करने की याचिका खारिज

[ad_1]

Shock to film actress Jaya Prada from High Court, petition to cancel non-bailable warrant rejected

जया प्रदा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रामपुर के सेशन कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट को रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। उनके ऊपर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट ने अदालत में पेश न होने पर उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ जया प्रदा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *