UP: एक बाइक पर 4 सवारी पड़ी भारी, ट्रक की टक्कर से 2 की गई जान, शव के चिथड़ों को उठाने के लिए बुलानी पड़ी JCB

[ad_1]

Major accident in ballia two students died in bike and truck collision

ballia accident news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सहतवार मार्ग स्थित जितौरा के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में किशोर और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों का शव निकालने के लिए जेसीबी मंगाना पड़ा। दुर्घटना में एक अन्य किशोर और किशोरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल तथा घायलों को बांसडीह सीएचसी पर भेजा। घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।

यह है पूरा मामला

सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मंशा गुप्ता (17) पुत्री स्व. अभय गुप्ता, उसकी बहन मनीषा गुप्ता व आकाश यादव (19) पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी डुमरिया और अभिजीत यादव पुत्र राकेश यादव निवासी दराव एक ही बाइक से जा रहे थे। इसमें मंशा और आकाश दोनों बांसडीह स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। जबकि अभिजीत यादव अपने मामा के गांव डुमरिया से वापस घर आ रहा था। 

इस दौरान जितौरा के पास बांसडीह के तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें डुमरिया निवासी मंशा गुप्ता और आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी बांसडीह लाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *