[ad_1]

मंदिर की नींव खोदाई में निकली प्राचीन मूर्तियां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घाटमपुर के परास गांव में खंडहर हो चुके प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। नींव खोदाई में कई प्राचीन खंडित मूर्तियां निकलीं। खोदाई में मंदिर का बना हुआ चबूतरा व सीढ़ियां भी निकलने से लोगों में कौतूहल है। परास गांव के किनारे ठाकुर जी महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित हैं। जो खंडहर में तब्दील होकर ध्वस्त हो गया था।
जिसके बाद गांव के लोगों ने चंदा करके मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया। बीते दिनों भूमि पूजन होने के बाद मंदिर की नींव की खोदाई का काम शुरू किया गया था। बुधवार देर शाम नींव की खोदाई के दौरान यहां एक दर्जन से अधिक खंडित मूर्तियां निकलीं। खोदाई के दौरान यहां पर दो शिलापट भी निकली हैं।
खोदाई में निकली शिलापट में बेहटा बुजुर्ग मंदिर के बाहर रखी हुई शिलापट से बिल्कुल मिलती-जुलती कलाकृति बनी हुई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंदिर और बेहटा बुजुर्ग मंदिर एक ही समय के आसपास का बना हुआ होगा। वहीं गुरुवार को नींव की खोदाई में सिंहासन में एकसाथ विराजमान एक दर्जन मूर्तियां निकली हैं।
[ad_2]
Source link