[ad_1]

ये कैसी मोहब्बत, प्रेमिका बनी कातिल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के ट्रांसपोर्ट कारोबारी पुष्पेंद्र यादव की हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर अवधेश यादव की बेटी डॉली और उसकी मां भूरी देवी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 25 फरवरी की रात घर में शादी थी। उसी में पुष्पेंद्र यादव को फोन कर बुलाया था। इस दौरान मौका पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शादी समारोह में शोर होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चल सका। देर रात रिश्तेदारों के जाने के बाद शव को कार सहित ठिकाने लगाने के लिए फरह के रास्ते राजस्थान जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसे कार सहित जला दिया।
[ad_2]
Source link