Ladakh: लेह में सर्किट बेंच और लद्दाख में अलग हाईकोर्ट की मांग, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से मिले सांसद नामग्याल

[ad_1]

MP Jamyang Tsering Namgyal meets Law Minister demand Circuit Bench and Separate High court for Ladakh

कानून मंत्री से मिले लद्दाख सांसद
– फोटो : एक्स

विस्तार


लद्दाख के संसद जमयांग सेरिंग नामग्याल और लेह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शफी लस्सु ने कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मंत्री से लद्दाख के लिए अलग उच्च न्यायालय सर्किट बेंच के लिए मंजूरी देने का आग्रह किया। साथ ही लद्दाख में अलग उच्च न्यायालय की मांग भी की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लद्दाख के स्थानीय निवासियों तक आसानी से न्याय उपलब्ध हो पाए, इसके लिए जरूरी है कि लेह में एक सर्किट बेंच और लद्दाख में अलग उच्च न्यायालय स्थापित किया जाए। ताकि स्थानीय लोगों को न्याय के लिए श्रीनगर और जम्मू का रुक न करना पड़े।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लद्दाख की अद्वितीय भौगोलिक चुनौतियां और सुलभ न्याय के महत्व को देखते हुए लद्दाख में एक सर्किट बेंच की लंबे समय से चली आ रही मांग लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इसे पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए कानून मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लेह में सर्किट बेंच बनने से लोगों के समय में बचत होगी और उनके मुद्दों का जल्द समाधान हो सकेगा। साथ ही कानूनी कार्यवाही में तेजी आएगी। इससे लद्दाख के लोगों को काफी लाभ होगा, उन्हें न्याय तक आसान पहुंच मिलेगी। प्रदेश के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों के अनुरूप अधिक संवेदनशील कानूनी प्रणाली सुनिश्चित हो सकेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *