Hathras News: आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्राला और दीवार के बीच में आया मजदूर, गंभीर घायल होने से हुई मौत

[ad_1]

Bihar laborer dies after being hit by tractor trolley

शव
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


सासनी के कोल्ड स्टोरेज में बिहार का एक मजदूर आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्राला की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई । साथी एवं कोल्ड स्वामी उसे उपचार के लिए लेकर हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बिहार में बेगू सराय के बकरी बाजार थाना अंतर्गत हरीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सुरजीत पासवान पुत्र रामा पासवान सासनी के जयराम कोल्ड स्टोरेज में आलू भराई का काम करते थे। 1 मार्च की देर रात वह आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्राला एवं दीवार के बीच में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में कोल्ड स्टोरेज स्वामी एवं उसके साथी घायल को उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के साथियों ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। बिहार से परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। सीओ राम प्रवेश राय का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *