Uttarakhand: फिर ठंड से कांपा उत्तराखंड…पहाड़ से मैदान तक बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, गंगोत्री हाईवे बंद

[ad_1]

Uttarakhand Weather Update Today IMD Yellow alert of heavy Rainfall in many Districts Snowfall also expected

उत्तराखंड में बर्फबारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में मौसम बदला तो एक बार फिर से ठंड लौट आई है। शनिवार से शुरू हुई बारिश आज भी जारी है। मसूरी में देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टिहरी जिले में रात से लगातार बारिश जारी है। गौचर, कर्णप्रयाग, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली में भी बारिश जारी है। 

ऊंची चोटियों पर हिमपात

उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली, वेदनी, रूपकुण्ड, बगची, थराली के ब्रह्माताल, भेंकलताल और गैरसैण के दूधातोली में जमकर हिमपात हो रहा है। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में तेज गर्जन के साथ रात भर बारिश हो रही है।

 गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद

उत्तरकाशी जिले में रात से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद है। मोरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। उधर, श्रीनगर में रात से लगातार बारिश होने के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग धौलीधार के पास रुक रुककर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। जिससे एतिहातन पुलिस ने यातायात रुकाया है।

Maha Shivratri:  दूर-दराज से पहुंचते दून के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भक्त, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *