[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Demo pic
विस्तार
गाजीपुर के देवकली ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और राजीव किरन के खिलाफ शनिवार को बड़ागांव थाने में दुष्कर्म और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चेतंगज थाना के नाटीइमली क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर की गई है। पीड़िता दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े बजे तक पुलिस आयुक्त कार्यालय पर ही बैठी रही।
पीड़िता के अनुसार, 16 दिसंबर 2023 को जन्मदिन की एक पार्टी में उनकी मुलाकात हरहुआ स्थित अवध पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव किरन से हुई थी। मुलाकात कराने वालों के माध्यम से ही राजीव ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया और मैसेज करना शुरू किया। इसके बाद पीछा करना शुरू किया और उन्हें अपने व्यवसाय में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया।
21 दिसंबर 2023 को राजीव किरन ने एक बार फिर उनका पीछा किया और शिवपुर तक आया। शिवपुर में उसने अपना फ्लैट दिखाने और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करने की बात कही। फ्लैट में जाने पर राजीव किरन ने उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया। विरोध करने के बाद भी जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने कहा कि होश आने पर उन्होंने राजीव की करतूत का विरोध किया तो उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी। वह इतना डर गई थी कि शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। किसी तरह से वह हिम्मत जुटाकर वह पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरू करा दी गई है।
[ad_2]
Source link