Greater Noida: ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से दो लोगों की हुई मौत

[ad_1]

Two people died after grill fell on construction site in Greater Noida West

मॉल में हादसा
– फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल में ग्रिल गिर गई। ग्रिल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना इलाके स्थित अस्पताल से सूचना मिली की ब्लू स्क्वायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर, थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद की मौत हो गई। 

इसके अलावा, शकील(35) पुत्र छोटे खान निवासी केला, खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *