Lok Sabha Election: पूर्वांचल की इस सीट पर BJP प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार, दांव लगी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Ghazipur BJP candidate suspense due to not announce

कैसी होगी भाजपा की दूसरी लिस्ट
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। लेकिन, सूची में गाजीपुर सीट से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं था, जबकि सुबह से ही लोग उम्मीद लगाए हुए थे कि पार्टी की पहली सूची में गाजीपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी का नाम शामिल होगा। वहीं, टिकट के लिए पहले से ही कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, जिनमें कोई दिल्ली में ही जमा है तो कोई दिल्ली के नेताओं के यहां हाजिरी लगा चुका है।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस बार का चुनावी मुकाबला काफी रोचक होगा। मैदान में सांसद, पूर्व सांसद समेत कई दिग्गज होंगे, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगनी तय है। ये दिग्गज किस दल के सिब्बल से चुनाव लड़ेंगे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दल से लेकर दिग्गज तक इसपर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन, जल्द ही सभी कयासों पर विराम लगने के संकेत भी दे रहे हैं। 

सपा ने 2019 में बसपा को पहली बार जीत दिलाने वाले अफजाल अंसारी को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। लेकिन, भाजपा ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जबकि टिकट के दावेदारों में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उनके बेटे अभिनव सिन्हा और पूर्व मंत्री विजय मिश्रा समेत कई दिग्गजों का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जिसमें कुछ दूसरे जनपद के भी रहने वाले हैं। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो बीते दिनों पर्यवेक्षक भी जनपद में आए थे, जो गिने-चुने पदाधिकारियों से भी जानकारी हासिल किए थे कि वे किसे चाहते हैं। वहीं, सपा का साथ छोड़ चुके पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह भी चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।

पिछले चुनाव परिणाम पर एक नजर

  • अफजाल अंसारी-बसपा-5,66,082
  • मनोज सिन्हा-भाजपा-4,46,690
  • रामजी राजभर-सुहेलदेव भाकपा-33,868
  • अजीत प्रताप कुशवाहा-कांग्रेस- 19, 834

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *