Jimny को सांप-सीढ़ी का खेल सिखाएगा Mahindra Thar का अर्थ!

[ad_1]

Mahindra Thar Earth Edition: ऑफरोड एसयूवी कारों में महिंद्रा थार का मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा से सीधा मुकाबला है. खासकर, मारुति जिम्नी उसे सीधे टक्कर देती है. घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अभी हाल ही में थार अर्थ स्पेशल एडिशन को बाजार में उतारा है. थार अर्थ एडिशन महिंद्रा थार के लैडर-ऑन-फ्रेम एसयूवी है, जो इसे ऑफ-रोडर एसयूवी में दमदार बनाता है. इसके अलावा, थार अर्थ एडिशन महिंद्रा थार के टॉप वेरिएंट एलक्एस पर बेस्ड है, जो रेगुलर वेरिएंट्स से तकरीबन 40,000 रुपये अधिक महंगा है. थार अर्थ एडिशन डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गया है. आइए, इस ऑफ-रोडर एसयूवी के बारे में जानते हैं.

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन का डिजाइन

Mahindra Thar Earth Edition 1
Jimny को सांप-सीढ़ी का खेल समझाएगा mahindra thar का अर्थ! 5

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन के फ्रंट में केवल एक ही बदलाव किया है, जहां ग्रिल में क्रोम स्लैट्स में नई बैज फिनिशिंग दी गई है. इसके अलावा, इसमें रेगुलर मॉडल की तरह राउंड हेलोजन हेडलाइट्स और बड़ा बंपर दिया गया है. थार के इस स्पेशल एडिशन में बी पिलर, अलॉय व्हील्स में बैज इंसर्ट्स और डोर पर ड्यून इंस्पायर्ड डेकेल्स जैसे काफी यूनीक टच दिए गए हैं. इसके अलावा, महिंद्रा ने इसके बैक प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया है. यहां भी रेगुलर मॉडल की तरह टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील और रेक्टेंगुलर टेललाइट्स के साथ ‘थार’ का मॉनिकर दिया गया है.

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन का इंटीरियर

Mahindra Thar Earth Edition 2
Jimny को सांप-सीढ़ी का खेल समझाएगा mahindra thar का अर्थ! 6

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन के इंटीरियर में कॉन्ट्रास्ट बैज स्टिचिंग के साथ ड्युअल टोन लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री देकर बदलाव किया गया है. इसके हेडरेस्ट पर ड्यून जैसी एंबॉसिंग दी गई है. इसके अलावा, यहां डोर पैनल पर लगे ‘थार’ मॉनिकर पर बैज फिनिशिंग दी गई है. इसके साथ ही, थार अर्थ एडिशन के इंटीरियर में एसी वेंट सराउंड्स,सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील के लिए बैज हाइलाइट्स दी गई है.

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन का इंजन

Mahindra Thar Earth Edition 4
Jimny को सांप-सीढ़ी का खेल समझाएगा mahindra thar का अर्थ! 7

महिंद्रा ने अपनी स्पेशल एडिशन ऑफरोड एसयूवी कार महिंद्रा थार अर्थ एडिशन में दो इंजन ऑप्शन दिए हैं. इसमें पहला 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक के साथ 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 152 पीएस की अधिकतम पावर और 300 एनएम का पीक टॉक जेनरेट करने में सक्षम है. वहीं, दूसरे ऑप्शन में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक के साथ 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो 132 पीएस की अधिकतम पावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. थार अर्थ एडिशन केवल 4-व्हील-ड्राइव वर्जन में उपलब्ध है. महिंद्रा ने इस एसयूवी के रेगुलर वेरिएंट्स में रियर-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी रखा है. थार रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में 1.5-लीटर डीजल और 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन के फीचर्स और प्राइस

Mahindra Thar Earth Edition 6
Jimny को सांप-सीढ़ी का खेल समझाएगा mahindra thar का अर्थ! 8

महिंद्रा ने थार अर्थ एडिशन में 7-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, की-लेस एंट्री और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए हैं. सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 11.25 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये के बीच है. वहीं, बाजार में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा और मारुति सुजुकी जिम्नी से है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *